जनहित की आवाज

पढ़ाई में मन नहीं लगता? तो अपनाएं ये आसान ट्रिक्‍स, एग्जाम में दिखेगा फायदा

0 751

Focus on Study Tips: लगातार पढ़ाई करते समय मन भटकता है, या आप स्टडी पर फोकस नहीं कर पाते हैं, ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि वो पूरे फोकस से पढ़ाई नहीं करते. आइए जानते हैं पढ़ाई के दौरान फोकस बढ़ाने की आसान ट्रिक्स.

अक्सर स्टूडेंट्स शिकायत करते हैं कि उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता. कहते हैं, ‘हम पढ़ने की कोशिश तो बहुत करते हैं पर मन नहीं लगता और पढ़ने बैठते हैं तो मन भटकने लगता है’. सीधे तौर पर यह सब मन का खेल है. अगर आप स्टडी करना चाहते हैं पर किसी कारण आपका ध्यान उसमें नहीं लग रहा है, तो सबसे पहले आपको मन न लगने के कारण का पता लगाना चाहिए.

आजकल के समय में हमारे चारों तरफ इतने डिस्ट्रैक्शन है कि बच्चों का पढ़ाई पर फोकस करना एक मुश्किल टास्क हो गया है. कई बार बच्चे पढ़ाई करने बैठते भी हैं, लेकिन फिर भी पूरी तरह से फोकस नहीं कर पाते. अगर आप बिना फोकस के पढ़ाई करते भी हैं तो आप जो पढ़ते हैं, उसे याद नहीं रख पाते. इसलिए जरूरी है कि आप जब भी पढ़ाई करें, पूरे फोकस के साथ करें. इससे आपको पढ़ी हुई चीजें याद रहेंगी. आइए जानते हैं पढ़ाई के टाइम आप कैसे फोकस बनाए रख सकते हैं.

  • पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाएं : जब आप पढ़ाई करने बैठें तो अपने पास से सभी ऐसी चीजें हटा दें जो आपका ध्यान भटका सकती हैं. पढ़ाई करते समय ऐसी जगह बैठें जहां ज्यादा शोर-शराबा नहीं हो. साथ ही, आपके आसपास मोबाइल-टीवी जैसी चीजें न हों. कोशिश करिए कि पढ़ने के लिए आप टेबल-चेयर पर ही बैठें. जब आप टेबल-चेयर पर बैठ कर पढ़ाई करते  हैं तो ज्यादा देर तक बैठकर पढ़ाई कर पाते हैं.
  • पढ़ाई को अपना रूटीन कार्य बनायें : पढ़ाई के लिए एक योजना होना जरूरी है। एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए इस तरह का योजना बना सकते हैं। हर दिन पढ़ाई करने के लिए टाइम टेबल चार्ट बनायें और उसके अनुसार पढ़ाई करें। पढ़ाई को दैनिक कार्य से अलग ना समझें। पढ़ाई करने के लिए हमेशा उत्साहित रहें। 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढ़ाई न करें। जिस समय पढने में आसानी होती है उसी के अनुसार अपना समय चार्ट बनायें।
  • अनुशासित रहें : लंबे समय तक पढ़ाई के मूलमंत्रों में अनुशासन भी शामिल है। अगर पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो अनुशासन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। आपका मन भले ही एक तरफ से दूसरी और जाने लगे परन्तु अनुशासन ही वो चीज है जो आपका ध्यान से पढ़ने में मदद करता है। इसलिए जब कभी भी आपका ध्यान भटकने लगे तो उसे रोकें और अपने टाइम टेबल पर फोकस करें। इसके लिए आप अपने पढ़ाई वाली जगह पर एक कागज़ पर लिख कर चिपका दें “मैं पढ़ाई के समय मात्र पढ़ाई में ध्यान दूंगा और कुछ भी नहीं करूंगा”। पढ़ाई को मज़ा समझ कर पढ़ें ना की बोझ के जैसे।
  • स्टडी गोल सेट करें : खुद के लिए रोजाना टारगेट सेट करें. जब आप पढ़ाई करने बैठें, उससे पहले अपने लिए एक गोल सेट कर लें. जैसे की जब आप पढ़ाई करने बैठें तो तय कर लें कि आज इतने चैप्टर पूरे करेंगे और इस गोल को पूरा करने के बाद ही अपनी जगह से उठेंगे. जब आप अपने तय किए गए स्टडी गोल्स को पूरा करेंगे तो आपको भी अच्छा लगेगा और आप रोजाना ऐसा खुशी से कर पाएंगे. इससे आप अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे.
  • पर्याप्त और अच्छी नींद लें : मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए अच्‍छी नींद बहुत जरूरी है। जब कोई व्यक्ति अच्छे से सोता है तो उसके हॉर्मोन सही तरीके से रेगुलेट होते हैं जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं और शरीर को आराम भी देते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई किए हुए पाठ को याद करने में मदद मिलती है। थके हुए शरीर से कभी भी पढ़ाई पर ध्यान या मन लगाना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा रात को ज़रूर सोना चाहिए।
  • हेल्‍दी खाना खाएं : स्‍वस्‍थ रहने और पढ़ाई के लिए अच्छा खाना भी जरूरी है। अच्छा फल, सब्जियों, और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढती है। पौष्टिक और संतुलित आहार से पढ़ाई में मन भी लगता है। ज्यादा वसा युक्त, मीठा, कार्बोहायड्रेट युक्त खाना न खाएं क्योंकि इससे आपके शरीर को हानी पहुंचाता है।
  • अपने शरीर को समझें : सभी छात्रों का पढ़ाई का अलग तरीका और समय होता है। कुछ लोग सुबह के समय अच्छा पढ़ते हैं या अपने कार्य में अच्छे होते हैं तो कुछ लोग रात के समय अच्छा पढने में मन लगाते हैं। आप को अपने शारीर को समझना होगा की आपका दिमाग कब ज्यादा पढने का मन कर रहा है रात को या दिन के समय। सही समय में ही सही कार्य करने को ही सफलता कहते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.