जनहित की आवाज

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ISIS और बोको हराम से की हिंदुत्व की तुलना

0 1,051

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की नई किताब ‘Sunrize Over Ayodhya: Nationhood in Our Times’ बुधवार को लॉन्च हुई और लॉन्च होते ही किताब विवादों में आ गई। दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है

इसमें खुर्शीद ने लिखा है कि मौजूदा दौर में हिंदुत्व का राजनीतिक रूप, साधु-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, ये ISIS और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है। इस सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद का कहना है कि सवाल उठाने वाले कुछ लाइनें नहीं पूरी किताब पढ़ें। सलमान खुर्शीद ने किताब कि ज़रिए अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने से लेकर जमीन विवाद का फैसला आने तक की घटना पर अपना नजरिया रखा है।

किताब में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि ‘हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है, चुनाव प्रचार के दौरान इसका ज्यादा जिक्र किया जाता है।’ किताब में उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म या क्लासिकल हिंदुइज्म को किनारे करके हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।’ किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।

इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। इन लोगों ने भी हिंदुत्व, सनातन धर्म पर कई बातें कहीं।

पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम से किये जाने पर भाजपा ने खुर्शीद की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह हिंदुत्व का अपमान है और इससे भारत की आस्था को ठेस पहुंचती हैं। भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी एक मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है और इस पार्टी की सरकारें आजादी के बाद 55 साल देश में रहीं लेकिन उसने केवल सांप्रदायिक राजनीति की है।

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने जिस बोको हराम से हिंदुत्‍व की तुलना की है, वह अफ्रीकी देश नाइजीरिया में साल 2009 से लेकर अब तक 3.50 लाख लोगों की हत्‍या कर चुका है। इस हिंसा की वजह से देश में 30 लाख लोग विस्‍थापित हो गए हैं। वहीं 3 लाख लोगों को दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी है। बोको हराम के लिए नरसंहार करना एक पेशा बन गया है। आलम यह है कि बोको हराम की क्रूरता से निपटने के लिए अमेरिका को नाइजीरिया में सेना तैनात करनी पड़ी है।

बच्चों को मानव बम बनाकर हमलों को देता है अंजाम। बोको हराम नाइजीरिया के अलावा चाड, नाइजर और उत्तरी कैमरून में भी सक्रिय है। बोको हराम की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद युसुफ ने की थी। 2009 से इस संगठन का मुखिया अबुबकर शेकाऊ है। अगस्त 2016 में बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट और लेवेंट से हाथ मिला लिया था। बोको हराम ने 2009 से अपनी आंतकवादी घटनाओं के अंजाम देना शुरू किया है तब से लेकर अब तक यह लाखों लोगों को मार चुका है। बोको हराम इस्लाम के जिस विचारधारा का समर्थक है, उसमें मुसलमानों को वोटिंग और धर्मनिरपेक्ष होने की सख्त मनाही है।

यह पूरे विश्व में शरिया कानून लागू करने की बात कहता है। इसके संस्थापक मौलवी मोहम्मद युसुफ ने एक मस्जिद का भी निर्माण करवाया, जो इन दिनों जिहादी भर्ती का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। यह संगठन बच्चों को मानव बम बनाकर हमलों को अंजाम देता है। ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स 2015 में इसे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों की सूची में रखा गया था। इस संगठन ने 2010 में कई लोगो को एक साथ कैद कर लिया था। बोको हरम ने आबुजा में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय और पुलिस की इमारतों पर सुसाइड बॉम्बिंग की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.